Bakrid : ईद-उल-अजहा का चांद नजर आया, 7 जून को मनाई जाएगी बकरीद [Eid-ul-Adha moon sighted, Bakrid will be celebrated on 7 June]

1 Min Read

Bakrid :

रांची। दारूल क़ज़ा इमारत शरिया बिहार, उड़िसा व झारखंड के क़ाज़ी शरीअत मुफ्ती मोहम्मद अनवर क़ास्मी ने कहा है कि ज़ीक़ादा 1446 हिजरी महीने की 29 तारीख और 28 मई 2025 दिन बुधवार को ज़िल्हीज्जा 1446 हिजरी महीने का चांद रांची सहित देश के विभिन्न स्थानों में नजर आया है।

Bakrid :

इस लिए 29 मई 2025 दिन गुरूवार को ज़िल्हीज्जा 1446 हिजरी महीने की पहली तारीख़ है और 07 जून 2025 दिन शनिवार को ज़िल्हीज्जा 1446 हिजरी महीने की दस तारीख़ यानी ईदुल अज़हा है। उसी दिन बकरीद मनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया बिहार, उड़िसा व झारखंड व फुलवारी शरीफ पटना का है।

इसे भी पढ़ें 

बकरीद से पहले योगी सरकार ने दिया ये आदेश

Share This Article
Exit mobile version