स्कूली बच्चों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बांटा चॉकलेट

1 Min Read

ओडिशा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शनिवार को बारीपदा में स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल लिया और उनके बीच चॉकलेट बांटे। चॉकलेट मिलने के बाद बच्चे खुश नजर आये।

इससे पहले उन्होंने महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव यूनिवर्सिटी के 12वें कॉनवोकेशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किया। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने मयूरभंज के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्था देखी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं