निर्माण कार्य के लिए मिला ब्लॉक, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द [Block received for construction work, 6 trains will remain canceled]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची-चोपन एक्सप्रेस 25 को बदले रूट से चलेगी, रांची-बोकारो पैसेंजर कैंसिल

रांची। रांची रेल मंडल के रामगढ़ कैंट व मुरी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

कौन-कौन ट्रेन रद्दः

ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 63597/63598 रांची- आसनसोल -रांची मेमू 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी- रांची पैसेंजर 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन नं. 68041/68042 आद्रा – बरकाकाना मेमू 25 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नं 58023/ 58024 टाटानगर- बरकाकाना पैसेंजर 25 जनवरी को रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें बदले मार्ग से जाएगीः

ट्रेन नं. 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 25 जनवरी को रांची- मुरी- टोरी रूट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर चलेगी।

इसे भी पढ़ें

रांची रेल मंडल ने 1 जनवरी से ट्रेनों की संख्या में किया बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं