नई दिल्ली : मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने के साथ ही समाप्त वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का मुनाफा रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी स्वरूप कुमार साहा ने से कहा कि यह सिलसिला चौथी तिमाही में भी जारी रहेगा। पूरी संभावना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक चौथी तिमाही में लगभग 30,000 करोड़ रुपये कमाएंगे। इस तरह वित्त वर्ष 2022-23 में इन बैंकों का कुल लाभ करीब एक लाख करोड़ रुपये रहेगा।फंसे कर्ज की संख्या कम होने और स्वस्थ ऋण वृद्धि से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन नई ऊंचाई पर जा सकता है।






