जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। माटिहाना पंचायत के धरमपुर गांव में मिट्टी धंसान हुआ है।
इसमें चार महिलाएं घायल भी हुई हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचायत के कोकमारा गांव के पास चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।
इसी दौरान मिट्टी धंस गयी। मिट्टी धंसने से कई मजदूर मिट्टी में दब गये। घटना की जानकारी बहरागोड़ा थाना को दी गयी।
फिर प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस दौरान तीन की मौत की हो गई।
4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती भी मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि घर की लेपन में इस्तेमाल के लिए खड़ी मिट्टी को प्लास्टिक की बोरियों में पैक करने के लिए खुदाई की जा रही थी।
तभी अचानक मजदूरों के ऊपर मिट्टी का ढेर गिर गया। इसी कारण यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें
राजद ने जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची, सारण से लड़ेंगी लालू की बेटी रोहिणी