Monday, July 7, 2025

रांची का ताज बनेगा ये होटल, 400 करोड़ होंगे खर्च [This hotel will become the Taj of Ranchi, Rs 400 crore will be spent]

रांची। वर्ल्ड क्लास होटल ताज अब झारखंड के रांची शहर में होगा। यह होटल रांची स्मार्ट सिटी में छह एकड़ जमीन पर बनेगा। इसके निर्माण पर टाटा ग्रुप 400 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास विभाग और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ए टाटा एंटरप्राइजेज) के बीच एमओयू हो गया है। इस दौरान टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी वी नरेंद्रन मौजूद रहे।

400 करोड़ रुपए खर्च कर बनेगा होटलः

द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ए टाटा एंटरप्राइजेज) रांची में अगले चार साल (2028 तक) में इस विश्वस्तरीय होटल को बनाने का टारगेट रखा है।

इसके लिए कुल 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस होटल में 200 कमरे होंगे। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा।

कैबिनेट से मिली थी मंजूरीः

इस होटल के लिए 8 जनवरी 2024 को कैबिनेट की बैठक में ताज होटल निर्माण के लिए टाटा ग्रुप को करीब 6 एकड़ जमीन लीज पर देने की मजूरी मिली थी। रांची में इस होटल का निर्माण झारखंड टूरिज्म पॉलिसी के तहत होगा।

एमओयू के दौरान टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी वी नरेंद्रन ने कहा कि झारखंड का टाटा के संबंध कोई नया नहीं है। यह संबंध 100 साल से भी पुराना है।

झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है जहां टाटा ग्रुप पिछले कई सालों से माइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पिछले कई सालों से रांची में ताज होटल खोले जाने को लेकर प्रयासरत थे। आज यह पूरा होता दिख रहा है।

देश दुनिया में झारखंड की अलग पहचानः

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले कई सालों से वे इसके लिए प्रयासरत थे। झारखंड की देश दुनिया में एक अलग पहचान है। केवल जमीन के अंदर खनन ही नहीं बल्कि जमीन के ऊपर की संपति से भी है।

इसे भी पढ़ें

रांची में बनेगा ताज होटल पर मुंबई का ताज तो बेमिसाल है

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img