रांची। झारखंड के पुलिस महकमे में जल्द ही फेरबदल होगा। कई अफसर बदले जायेंगे। कई जिलों के SP, रेंज के DIG और जोनल IG भी बदले जाएंगे। सरकार जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में अफसरों का तबादला कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से विधानसभा चुनाव के बाद किये जाने वाले तबादले की चर्चाओं के बीच कई अधिकारियों ने अभी से ही भागदौड़ शुरू कर दी है।
विधि व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीरः
बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। अच्छे परिणाम नहीं देने वाले कई IPS अफसर बदले जा सकते हैं। ऐसे अधिकारियों के काम की समीक्षा हो रही है। साथ ही जिले में कप्तान बदलने के लिए अपराध का ग्राफ भी देखा जा रहा है।
राज्य में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये सरकार द्वारा तेज तर्रार IPS अधिकारियों को जिम्मा सौंपने पर भी मंथन चल रहा है।
इन अफसरों का होनेवाला है प्रमोशनः
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रांची के DIG अनूप बिरथरे, हजारीबाग के DIG सुनील भास्कर और JAP के DIG पटेल मयूर कन्हैयालाल को जनवरी 2025 में IG रैंक में प्रमोशन मिलेगा।
इसके साथ ही रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा, देवघर के SP अजीत पीटर डुंगडुंग, विशेष शाखा के SP चंदन कुमार झा, झारखंड जगुआर के SP प्रियदर्शी आलोक, CID के SP अनुरंजन किस्पोट्टा और जैप-3 के कमांडेंट अंबर लकड़ा को भी जनवरी में DIG रैंक में प्रमोट किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
केंद्र ने की नौकरशाही में फेरबदल, 29 जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त