Tuesday, October 21, 2025

कल शाम 5 बजे थम जायेगा झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण का प्रचार [The campaign for the second phase of Jharkhand assembly elections will end tomorrow at 5 pm]

- Advertisement -

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण कई मायनों में राजनीतिक दलों के लिए सत्ता का द्वार खोलने में निर्णायक भूमिका निभायेगा। इस चरण में 20 नवंबर को कुल 38 सीटों पर मतदान होना है।

चुनावी प्रचार अभियान 18 नवंबर यानि सोमवार शाम पांच बजे के बाद थम जायेगा। इस चरण में सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित चार कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी की किस्मत का फैसला होगा।

दूसरे चरण में 11 पूर्व मंत्री भी चुनावी अखाड़े में हैं

इसके अलावा कल्पना सोरेन, सीता सोरेन, लुईस मरांडी और लोबिन हेंब्रम पर भी सभी की नजरें टिकीं होंगी। दूसरे चरण में 11 पूर्व मंत्री भी चुनावी अखाड़े में हैं। स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, बादल पत्रलेख, रंधीर सिंह, सुरेश पासवान, प्रदीप यादव, जेपी पटेल, मथुरा महतो और जलेश्वर महतो की भी किस्मत का फैसला होगा।

38 सीटों के लिए कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 472 पुरूष और 55 महिला उम्मीदवार हैं। एक जेंडर उम्मीदर भी चुनावी अखाड़े में है। राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिलाएं हैं।

मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों के 28 उम्मीदवार भी चुनावी रण में हैं। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 257 है।

किस सीट पर कौन हैं आमने-सामने

  1. बरहेट- हेमंत सोरेन(जेएमएम) vs गमालियेल हेंब्रंम(बीजेपी)
  2. बोरियो- धनंजय सोरेन(जेएमएम) vs लोबिन हेंब्रम(बीजेपी)
  3. राजमहल- एमटी राजा(जेएमएम) vs अनंत ओझा(बीजेपी)
  4. लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू(जेएमएम) vs बाबूधन मुर्मू( बीजेपी)
  5. पाकुड़- निशात आलम(कांग्रेस) vs अजहर इस्लाम(आजसू)
  6. महेशपुर- स्टीफन मरांडी(जेएमएम) vs नवनीत हेंब्रम( बीजेपी)
  7. शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन( जेएमएम) vs परितोष सोरेन( बीजेपी)
  8. नाला रवींद्रनाथ- महतो(जेएमएम) vs माधवचंद्र महतो(बीजेपी)
  9. जामताड़ा- इरफान अंसारी(कांग्रेस) vs सीता सोरेन(बीजेपी)
  10. दुमका बसंत सोरेन(जेएमएम) vs सुनील सोरेन(बीजेपी)
  11. जामा लुईस मरांडी(जेएमएम) vs सुरेश मुर्मू( बीजेपी)
  12. जरमुंडी बादल पत्रलेख( कांग्रेस) vs देवेंद्र कुंवर( बीजेपी)
  13. मधुपुर हफीजुल हसन( जेएमएम) vs गंगानारायण सिंह( बीजेपी)
  14. सारठ चुन्ना सिंह( जेएमएम) vs रंधीर सिंह( बीजेपी)
  15. देवघर सुरेश पासवान(राजद) vs नारायण दास(बीजेपी)
  16. पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव(कांग्रेस) vs देवेंद्रनाथ सिंह(बीजेपी)
  17. गोड्डा संजय प्रसाद यादव(राजद) vs अमित मंडल(बीजेपी)
  18. महगामा दीपिका पांडेय सिंह(कांग्रेस) vs अशोक कुमार भगत( बीजेपी)
  19. रामगढ़ ममता देवी(कांग्रेस) vs सुनीता चौधरी( आजसू)
  20. मांडू- जेपी पटेल(कांग्रेस) vs तिवारी महतो(आजसू)
  21. धनवार- निजामुद्दीन अंसारी(जेएमएम) vs बाबूलाल मरांडी(बीजेपी)
  22. बगोदर- विनोद सिंह(सीपीआइ-एमएल) vs नागेंद्र महतो(बीजेपी)
  23. जमुआ- केदार हाजरा( जेएमएम) vs मंजू देवी(बीजेपी)
  24. गांडेय- कल्पना सोरेन(जेएमएम) vs मुनिया देवी(बीजेपी)
  25. गिरिडीह- सुदिव्य सोनू(जेएमएम) vs निर्भय शाहाबादी( बीजेपी)
  26. डुमरी- बेबी देवी(जेएमएम) vs यशोदा देवी(आजसू)
  27. गोमिया- योगेंद्र प्रसाद(जेएमएम) vs लंबोदर महतो(आजसू)
  28. बेरमो- जयमंगल सिंह(कांग्रेस) vs रवींद्र पांडेय( बीजेपी)
  29. बोकारो- श्वेता सिंह(कांग्रेस) vs विरंची नारायण(बीजेपी)
  30. चंदनक्यारी- उमाकांत रजक(जेएमएम) vs अमर बाउरी( बीजेपी)
  31. सिंदरी- चंद्रदेव महतो(सीपीआइ-एमएल) vs तारा देवी(बीजेपी)
  32. निरसा- अरूप चटर्जी( सीपीआइ-एमएल) vs अर्पणा सेनगुप्ता(बीजेपी)
  33. धनबाद- अजय दूबे(कांग्रेस) vs राज सिन्हा(बीजेपी)
  34. झरिया- पूर्णिमा नीरज सिंह(कांग्रेस) vs रागिनी सिंह(बीजेपी)
  35. टुंडी- मथुरा महतो(जेएमएम) vs विकास महतो(बीजेपी)
  36. बाघमारा- जलेश्वर महतो(कांग्रेस) vs शत्रुधन महतो( बीजेपी)
  37. सिल्ली- अमित महतो(जेएमएम) vs सुदेश महतो( आजसू)
  38. खिजरी- राजेश कच्छप(कांग्रेस) vs राम कुमार पाहन(बीजेपी)

इसे भी पढ़ें

स्वीप की जागरूकता कार्यक्रम के बाद बुढ़मू में हुआ 80 फीसदी मतदान, पहले हुआ था विरोध 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories