Monday, July 7, 2025

महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक सस्पेंड [Teacher who sent obscene messages to female teacher suspended]

धमकी देने और अभद्र व्यवहार का भी आरोप

पटना, एजेंसियां। बिहार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बगहा अनुमंडल अंतर्गत ठकराहा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशि कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शशि पर एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव ने घटना की जानकारी दी।

अनुभव ने बताया कि शिक्षक शशि कुमार तिवारी के ऊपर शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने, जान से मारने की धमकी देने और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा है।

शिक्षिका ने लगाया अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोपः

घटना के बारे में बताया गया कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शशि को निलंबित किया गया है। बहरहाल, इस मामले ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों की सतर्कता भी बढ़ा दी है।

सूचना के अनुसार, मधुबनी प्रखंड के एक विद्यालय की शिक्षिका ने शिक्षक शशि कुमार तिवारी पर आरोप लगाया है कि शशि ने उनके मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शिक्षिका ने गंभीर आरोपों के बाद यूपी के पडरौना थाना में 66ए आईटी एक्ट और 351(3) के तहत मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आवेदन दिया है।

रिपोर्ट में सही पाए गए आरोपः

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ठकराहा ने की। ठकराहा ने अपनी रिपोर्ट डीईओ को सौंपी।

इस रिपोर्ट में शिक्षिका द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

नशे में ड्यूटी कर रहा जमशेदपुर पुलिस का जमादार सस्पेंड

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img