Stock Market
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। तीन दिनों की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर फिसल गए। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक टूटकर 81,947.31 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 के स्तर पर पहुंच गया और 25,300 के नीचे कारोबार करता दिखा।
बाजार में गिरावट
बाजार में गिरावट की मुख्य वजह आईटी शेयरों में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की ताजा बिकवाली और 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले निवेशकों की सतर्कता रही। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने भी दबाव बढ़ाया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मारुति और आईटीसी जैसे शेयरों में हल्की मजबूती दिखी। रुपया भी शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत हुआ।
