World champions India: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आज नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, बुमराह वापसी करेंगे,एशिया कप जीत के बाद भारत का पहला टी-20

3 Min Read

World champions India:

कैनबरा, एजेंसियां। सिडनी में रोहित-कोहली शो देखने के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें कैनबरा टी-20 पर टिकी हैं। यहां के मनुका ओवल स्टेडियम में आज वर्ल्ड चैंपियन भारत का सामना नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबला दोपहर 2.15 बजे से शुरू होगा। टॉस 1.45 बजे होना है।

एशिया कप के बाद पहला टी-20 खेलेगी टीम इंडियाः

टीम इंडिया सितंबर में एशिया कप जीतने के बाद पहला टी-20 खेलने वाली है। सूर्यकुमार यादव ही भारत की कमान संभालेंगे। वहीं मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।

वनडे सीरीज हारी टीम इंडियाः

टीम इंडिया को 3 वनडे की सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी, टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं।

मिशन 2026 वर्ल्ड कप पर टीम इंडियाः

टीम इंडिया इस सीरीज से अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू करेगी। सूर्यकुमार यादव पिछले 1 साल से टी-20 कप्तानी कर रहे हैं। उन पर टाइटल डिफेंड करने की जिम्मेदारी है। सूर्या ने मंगलवार को कहा, ‘यह वर्ल्ड कप की तैयारी है, लेकिन सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज अच्छी साबित हो।’

कैनबरा में इकलौता टी-20 जीताः

कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर टीम इंडिया ने 2020 में इकलौता टी-20 खेला, जिसमें भारत को 11 रन के करीबी अंतर से जीत मिली थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2 प्लस मैचों की एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। टीम ने यहां 2016 और 2020 में 2 सीरीज जीतीं, वहीं 2 सीरीज ड्रॉ खेलीं।

हेड टू हेडः

ओवरऑल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 32 टी-20 खेले गए, 20 में भारत और महज 11 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच 12 टी-20 हुए। 7 में भारत और 4 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

इसे भी पढ़ें

Shreyas Iyer Health: टीम इंडिया के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ICU से आये बाहर, अभी भी स्थिति गंभीर


Share This Article