IPL 2024 के लिए भारत लौटे विराट कोहली, दो महीने बाद मैदान में उतरेंगे

1 Min Read

नई दिल्ली: विराट कोहली पिछले तीन माह से क्रिकेट से दूर हैं। पर प्रशंसकों का इतंजार अब खत्म होने वाला है।

कोहली आईपीएल 2024 के लिए भारत लौट आए हैं। वह दो महीने बाद मैदान में नजर आएंगे। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी मौजूद नहीं थे। लेकिन अब वह आईपीएल के लिए भारत लौट आए हैं।

विराट कोहली दो महीने तक अपनी पत्नी के साथ लंदन में थे। दरअसल, विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट थीं, इसलिए वह अपने बेटे के जन्म के लिए लंदन गए थे और वहीं रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ दिक्कतें हुईं, जिसके चलते विराट को सीरीज के बीच में ही लंदन जाना पड़ा। उनके बेटे का जन्म फरवरी के दूसरे हफ्ते में हुआ था।

इसे भी पढ़ें

JPSC पीटी को लेकर अमर बाउरी ने सरकार पर साधा निशाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं