India vs Australia 3rd ODI 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे, टीम इंडिया लगातार 18वां टॉस हारी, AUS बैटिंग करेगी

2 Min Read

India vs Australia 3rd ODI 2025:

सिडनी, एजेंसियां। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने लगातार 18वें वनडे मैच में टॉस गंवाया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने बैटिंग करने का फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा- पिच अच्छी दिख रही है। हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस यह मैच में खेलेंगे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा- हम गेंदबाजी करना चाहते थे। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्‌डी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतराः

भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है। अब टीम पर पहली बार क्लीन स्वीप होने का खतरा भी मंडरा रहा है। कंगारू वनडे क्रिकेट में भारत को अब तक क्लीन स्वीप नहीं कर सके हैं। 2 दिन पहले 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता था। टीम को पहले मैच में 7 विकेट की जीत मिली थी।

विराट कोहली का नहीं खुला खाताः

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली सीरीज में अब तक खाता भी नहीं खोल सके हैं। उन्होंने पर्थ में 8 बॉल पर जीरो रन, एडिलेड में 4 बॉल पर जीरो रन बनाए। मुमकिन है कि यह विराट कोहली और लंबे समय से उनके टीम मेट रहे रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मैच हो।
प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

इसे भी पढ़ें

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी


Share This Article