Shakira India tour: 19 साल बाद भारत लौटेंगी Shakira, मुंबई-दिल्ली समेत कई शहरों में होगा धमाल

2 Min Read

Shakira India tour

नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्लोबल पॉप आइकन और मल्टी-ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा होते ही देशभर के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी दमदार आवाज, शानदार डांस मूव्स और हाई-एनर्जी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर शकीरा एक बार फिर भारतीय दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी।

इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट

टूर शेड्यूल के मुताबिक, 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में शकीरा का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होगा। इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वह परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा बेंगलुरु में भी उनके शो की तैयारी चल रही है, हालांकि वहां की तारीख का आधिकारिक ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो की ओर से साझा की गई है। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण के खिलाफ काम करती है।

टिकट को लेकर बढ़ी उत्सुकता

जैसे ही सोशल मीडिया पर टूर की घोषणा हुई, फैंस ने टिकट बुकिंग और कीमतों को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। हालांकि अभी तक टिकटों की बिक्री की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। आयोजकों का कहना है कि जल्द ही पूरी डिटेल साझा की जाएगी।

2007 के बाद पहली बार भारत आगमन

शकीरा ने आखिरी बार 2007 में भारत में परफॉर्म किया था। अब लगभग दो दशक बाद वह दोबारा भारतीय स्टेज पर नजर आएंगी। उनके हिट गाने “Hips Don’t Lie”, “Whenever, Wherever” और “Waka Waka” दुनियाभर में लोकप्रिय रहे हैं और उम्मीद है कि भारत में भी ये गाने कॉन्सर्ट की जान बनेंगे।शकीरा की वापसी को लेकर म्यूजिक लवर्स खासे उत्साहित हैं। लंबे इंतजार के बाद उनका इंडिया टूर न सिर्फ पॉप म्यूजिक फैंस के लिए, बल्कि लाइव कॉन्सर्ट पसंद करने वालों के लिए भी एक बड़ा म्यूजिकल इवेंट साबित हो सकता है।

Share This Article