Smriti Mandhana: शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, कहा—“क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज से प्यार नहीं”

2 Min Read

Smriti Mandhana

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने अपनी शादी टूटने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर बड़ा बयान दिया है। पिछले एक महीने से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं। संगीतकार पलाश मुच्छल संग उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया। मंधाना ने 7 दिसंबर को सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि लोग इस मसले पर चर्चा न करें।अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए क्रिकेट के प्रति अपने जुनून पर खुलकर बात की।

“क्रिकेट मेरा सबसे बड़ा प्यार” — मंधाना

एमज़ॉन संभव सम्मेलन में बोलते हुए मंधाना ने कहा-“मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं। टीम इंडिया की जर्सी पहनना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।”उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही उन्हें बल्लेबाजी से प्यार था और शायद ही कोई इस जुनून को समझ पाया हो। मंधाना ने महिलाओं के वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा था।उन्होंने वर्ल्ड कप अनुभव से दो महत्वपूर्ण सीखें भी साझा कीं – हर पारी की शुरुआत शून्य से होती है, चाहे पिछली पारी में शतक ही क्यों न बना हो।टीम पहले आती है, खिलाड़ी बाद में।

श्रीलंका के खिलाफ वापसी को तैयार

बीसीसीआई ने वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक दिया था। अब टीम इंडिया 21 दिसंबर से श्रीलंका महिलाओं के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से 2026 टी20 महिला विश्व कप की तैयारियाँ शुरू होंगी।स्मृति मंधाना को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, और अन्य स्टार खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। लंबे ब्रेक के बाद फैंस एक बार फिर मंधाना को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Share This Article