भरपूर समर्थन से नीता अंबानी फिर बनीं IOC की सदस्य [Nita Ambani again becomes member of IOC with full support]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक की फुटबॉल, हैंडबॉल खेलों से शुरुआत हो चुकी है। आज तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम भी अपने पदक अभियान की शुरुआत करेगी।

इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है। उद्घाटन समारोह से पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने नीता मुकेश अंबानी को भारत की ओर से फिर से आईओसी सदस्य चुना है।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी शत-प्रतिशत वोट के साथ आईओसी सदस्य चुनी गयी हैं।

बता दें कि नीता अंबानी को 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में पहली बार सदस्य बनाया गया था।

नीता अंबानी ने जताया आभारः

नीता अंबानी ने फिर से यह सम्मान दिये जाने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा-“अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

मैं राष्ट्रपति बाक और IOC में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी।

यह फिर से चुना जाना न केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है।

मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूँ।”

इसे भी पढ़ें

भारत का ओलिंपिक अभियान शुरू, आर्चरी के क्वालिफिकेशन मैच जारी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं