MP CM helicopter incident: MP के CM का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया

1 Min Read

MP CM helicopter incident:

खंडवा, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाने लगा। वे खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया।

पायलट ने दिखाई सूझबूझः

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सीएम यादव खंडवा से भोपाल पहुंचे। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है।

Share This Article