भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट- भारतीय शेर 46 रन पर ढेर [India-New Zealand Test- Indian Lions all out for 46 runs]

2 Min Read

घरेलू पिच पर सबसे छोटा स्कोर

बेंगलुरु, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए चिंताजनक और निराशा भरी खबर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम महज 46 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह भारत का घरेलू मैदान पर सबसे छोटा स्कोर है। टीम 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

टास जीत कर बैटिंग चुनी भारत नेः

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने रोहित के फैसले को गलत साबित कर दिया। स्विंग और उछाल भरी पिच में भारतीय बैटर्स पैर जमाने में नाकाम रहे।

ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 13 रन ही बना सके। कप्तान रोहित शर्मा को 2 रन पर टिम साउदी ने बोल्ड किया।

विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके, जबकि विलियम ओरुर्के को 4 विकेट मिले।

न्यूजीलैंड को बढ़तः

फिलहाल, दूसरे सेशन का खेल जारी है। पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 67/1 है। कीवी टीम ने बढ़त बना ली है। डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। कॉन्वे हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। टॉम लैथम 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW किया।

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु टेस्टः 10 रन पर भारत के 3 विकेट गिरे, रोहित-कोहली के बाद सरफराज भी आउट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं