एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल जारी, 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा पहला मैच [Ashes Series 2025-26 schedule released, first match to be played in Perth from November 21]

2 Min Read

एक डे-नाइट टेस्ट भी होगा

मेलबर्न, एजेंसियां। एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल जारी हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को शेड्यूल का ऐलान किया। इसके अनुसार 142 साल पुरानी इस सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा।

1982-83 के बाद पहली बार इस सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिसबेन की बजाय पर्थ में हो रहा है। इस बार इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है।

पिछले सीजन में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था।

दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज है एशेजः

दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। बाद में इसी सीरीज का नाम ‘एशेज’ पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारीः

कंगारुओं ने 34 सीरीज जीतीं, इंग्लैंड ने 32 ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।

अब तक दोनों देशों के बीच 73 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 7 सीरीज ड्रॉ रहीं।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट का दूसरा दिनः कामरान और सईम की पारियों से संभला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं