SportsAshes 2025: ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में 132 पर ऑलआउट, इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त, स्टोक्स ने 5 और कार्स ने 3 विकेट लिए

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में 132 पर ऑलआउट, इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त, स्टोक्स ने 5 और कार्स ने 3 विकेट लिए

Ashes 2025:

पर्थ, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए।

इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनीः

इससे पहले, शुक्रवार को इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। टीम के लिए यह फैसला गलत साबित हुआ और 172 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी इसका फायदा नहीं उठा सकी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खो दिए।

लायन के विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खत्मः

आज ऑस्ट्रेलिया ने इपने 123/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। नाथन लायन के विकेट के साथ टीम की पहली पारी खत्म हुई। लायन को ब्रायडन कार्स ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया।

पर्थ टेस्ट के पहले दिन 19 विकेट गिरेः

शुक्रवार को मैच के पहले दिन 19 विकेट गिरे और ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। लंच के बाद इंग्लैंड 172 पर ऑलआउट हो गई। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए।

दोनों टीमो की प्लेइंग-XI

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया के पास है एशेजः

एशेज सीरीज की ट्रॉफी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 के सीजन में 5 मैचों में से 4 जीते थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों देशों के बीच 73 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 7 सीरीज ड्रॉ रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles