Women World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीत पर, अमिताभ बच्चन बोले– ‘आपने गर्व का अनुभव कराया’

2 Min Read

Women World Cup:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। सोशल मीडिया पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर लिखा, “भारत जीत गई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व चैंपियन बन गई। आपने हम सभी देशवासियों को गर्व का अनुभव कराया। बधाई हो।” अमिताभ के इस संदेश को लाखों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। फैंस ने भी टीम इंडिया की जीत को “गौरव का क्षण” बताया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा टीम की स्टार खिलाड़ी बनीं। शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन बनाए, जबकि दीप्ति ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर भारत की जीत सुनिश्चित की। उनके आलराउंड खेल ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े लक्ष्य का पीछा करने से रोक दिया।

मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में “इंडिया… इंडिया…” के नारे गूंज उठे। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम की जीत पर खुशी जताई।सुनील शेट्टी, अजय देवगन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी टीम को बधाई दी। सभी ने कहा कि यह पल भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम अध्याय में दर्ज हो गया है।भारत की बेटियों ने दिखा दिया कि मेहनत, जज्बे और टीम स्पिरिट से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

इसे भी पढ़ें

Women World Cup: विमेंस वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंडिया, बारिश डाल सकती है खलल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं