शहरों से लेकर गांव तक भगवा पताका
रांची। झारखंड में आज माहौल भक्तिमय है। राज्य में हर तरफ राम के नाम की गूंज है। कई जिलों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा का आयोजन हो रहा है। अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, तो झारखंड के मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।
जमशेदपुर में विश्व की सबसे बड़ी श्रीराम रंगोली बनाई गई है। जमशेदपुर के युवा कलाकार विवेक मिश्र ने 18,500 स्क्वायर फीट से ज़्यादा एरिया में रंगोली बनाकर रिकॉर्ड बनाया है।
रांची के मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह नौ बजे से सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा एवं रामरक्षा मंत्र का पाठ हो रहा है। 12 बजे अयोध्या से LED पर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा सीधा प्रसारण के बाद महा आरती होगी। पूरे दिन भंडारा का आयोजन किया गया है। वहीं, पहाड़ी मंदिर में भी साज सज्जा की गई है। यहां भी महा आरती के बाद राम रूप की पूजा की जायेगी। सके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
इसे भी पढ़ें
अयोध्या LIVE: राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न