रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड में हैं।
दो दिनी दौरे के दौरान उन्होंने झारखंड के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने ढुसका बर्रा खाने के बाद कहा कि झारखंड अद्भुत प्रदेश है।
वह इस धरती पर आकर धन्य हो गये। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बूथ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत करने आये हैं।
इस क्रम में वह कार्यकर्ताओं के घर जाकर भोजन कर हे हैं। इसी क्रम में आज रामगढ़ में उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर झारखंडी व्यंजन खाये।
कुशासन का अंत होगा
उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। यहां की गठबंधन की सरकार के कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प है।
झारखंड अद्भुत प्रदेश है और इसमें जबरदस्त सामर्थ्य है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं।
कार्यकर्ता हमारे प्राण
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं। इसलिए कल भी बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान जी के यहां मैंने चाय पी।
फिर हमारे मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत जी के घर मैंने भोजन किया और आज भी मंडल अध्यक्ष दिलीप जी के यहां मैंने नाश्ता किया।
मजा आ गया। झारखंड का परंपरागत नाश्ता छिलका, धुसका, मडुआ, घुघनी, रागी, चने का सब्जी, यहां का परंपरागत भोजन बहुत स्वादिष्ट है। कार्यकर्ताओं से मिलकर मन आनंद से भर गया और यह नाश्ता करके मैं तृप्त हो गया।
परिश्रमी हैं झारखंड के कार्यकर्ता
शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे अद्भुत कार्यकर्ता सहज, सरल और परिश्रमी हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे।
अब तो सबसे बड़ी बात यह है कि असली चेंज होगा विधानसभा के चुनाव में भ्रष्ट, बेईमान, अराजक सरकार जायेगी और भारतीय जनता पार्टी आयेगी।
इसे भी पढ़ें