यशवंत सिन्हा के साथ तस्वीर हुई वायरल
हजारीबाग। पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू हो गई है। इंडी गठबंधन में हजारीबाग की सीट कांग्रेस के खाते में आई है।
सौरभ नारायण सिंह हजारीबाग से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ नारायण सिंह को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पैरवी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सौरभ नारायण सिंह को अपना आर्शीवाद भी दिया है। बताते चलें कि हजारीबाग संसदीय सीट से फिलहाल जयंत सिन्हा सांसद हैं, जो यशवंत सिन्हा के पुत्र हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हजारीबाग सदर के विधायक मनीष सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि इससे पहले ही जयंत सिन्हा ने राजनीति से सन्यास लेने और चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी।
अब इसके बाद से ही यशवंत सिन्हा की सौरभ नारायण सिंह के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें
महागठबंधन की रैली में भीड़ देख लालू गदगद, कहा-पटना को हुमच दिया सब