Monday, July 7, 2025

केवल अंग्रेजों के खिलाफ नहीं था संथाल हूल [Santal Hul was not only against the British]

रांची, एजेंसियां। देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। अंग्रेजों के खिलाफ हुए सशस्त्र विद्रोह के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है।

30 जून, 1855 को दो संथाल विद्रोही नेताओं सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू (सगे भाई) ने लगभग 60,000 सशस्त्र संथालों के साथ विद्रोह का आगाज किया।

संथालों का विद्रोह केवल अंग्रेजों के खिलाफ नहीं था। बल्कि उन्का विद्रोह संताल में दबदबा बनाए बैठे रसूखदार अमलों, सूदखोरों और जमीनदारों के खिलाफ था।

1855 का वो हूल राजस्व प्रणाली, सूदखोरी प्रथा और जमींदारी व्यवस्था को समाप्त करने की प्रतिक्रिया के रूप में शुरू हुआ। यह ओपनिवेशिक शासन के उत्पीड़न के खिलाफ बड़ी शुरुआत थी।

जब दमन के खिलाफ उठ खड़ा हुआ दामिन ए कोह

किस्सा इस तरह हे-1832 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्तमान झारखंड में दामिन-ए-कोह क्षेत्र का सीमांकन किया और संथालों को इस क्षेत्र में बसने के लिए आमंत्रित किया।

भूमि और आर्थिक सुविधाओं के वादे के कारण धालभूम, मानभूम, हजारीबाग, मिदनापुर आदि से बड़ी संख्या में संथाल आकर बस गए।

जल्द ही अंग्रेजों के लिए कर संग्रह करने वाले महाजन, जमींदार और बिचोलिये यहां की अर्थव्यवस्था पर हावी हो गए।

कई संथाल भ्रष्ट धन उधार प्रथाओं के शिकार हो गए। उन्हें अत्यधिक दरों पर पैसा उधार दिया गया। जब वे कर्ज न चुका पाए तो उनकी जमीनों को जबरन छीन लिया गया और उन्हें बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर कर दिया गया।

और इस दमन के खिलाफ हथियारों से लेस संथालों ने विद्रोह कर दिया। कई गांवों में जमींदारों, साहूकारों और उनके गुर्गों को मार डाला गया।

इस विद्रोह ने कंपनी प्रशासन को चकित कर दिया। जब कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो कंपनी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया और विद्रोह को कुचलने के लिए स्थानीय जमींदारों और मुर्शिदाबाद के नवाब की सहायता से बड़ी संख्या में सैनिकों को भेजा।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने सिदी और उनके भाई कान्हू को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की भी घोषणा की।

इसके बाद 1855 से जनवरी 1856 तक कहलगांव, सूरी, रघुनाथपुर और मुनकटोरा जैसी जगहों पर सीधी झड़पें हुईं। इस कार्रवाई में सिदो और कान्हू के मारे जाने के बाद अंततः विद्रोह को दबा दिया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायक

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img