रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अमित शाह के संसद में दिए गए विवादास्पद बयान, मणिपुर में जारी हिंसा और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहीद चौक स्थित शहीद स्थल से शुरू होकर राजभवन तक पहुंचा।
मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया और अपने विचार रखे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान के रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं करते।
उन्होंने कहा, “अगर हम रामायण के रचयिता वाल्मीकि जी को भगवान मान सकते हैं, तो फिर संविधान के रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को मानने में क्या हर्ज है?”
राजेश ठाकुर ने यह भी कहा कि यह भाजपा की एक बड़ी साजिश है, और कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस विरोध मार्च में राज्यभर के अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान मणिपुर में फायरिंग और बंगाल के कूचबिहार में हिंसा