न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट
रांची। झारखंड के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। कुछ दिनों से लोगों को महसूस हो रही गर्मी अब कम हो सकती है। 25 जनवरी से राज्य के हर हिस्से में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को एक बार फिर अच्छी-खासी ठंड का अहसास हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी से राज्य के सभी हिस्सों से आंशिक रूप से छाने वाले बादल हट जाएंगे और मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। इसके बाद लोगों को ठंडी हवा और कम तापमान का सामना करना पड़ सकता है।
सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रहाः
सुबह के वक्त कई क्षेत्र में कोहरे का असर भी देखा जा सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।
26 जनवरी के दिन सुबह में तेज ठंड के आसारः
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह में कोहरा छाया रह सकता है और दिन में आसमान साफ हो जाएगा। 26 जनवरी के दिन सुबह में तेज ठंड के आसार बन गए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। रात में तापमान कम होने और हल्की ठंडी हवा चलने से परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होने की संभावना