क्लब ने निधन पर जताया शोक, क्लब करेगा हरसंभव मदद: अध्यक्ष
रांची : ओरमांझी के पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर रांची प्रेस क्लब ने गहरा शोक जताया है।
क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके पिता लक्ष्मण साव और भाई अजय कुमार गुप्ता और परिजनों से मुलाकात कर गुरूवार को उन्हें ढांढस बंधाया।
दुख के इस घड़ी में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने कहा की जय प्रकाश गुप्ता का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
क्लब जीवन के हर मोड़ पर उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
प्रतिनिधिमंडल में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद, सदस्य प्रमोद सिंह, रोहित लाल, संतोष गुप्ता, आमोद साहू मुख्य रूप से मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने वकीलों के पत्र पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को ‘पाखंड की पराकाष्ठा’ बताया