Tuesday, July 8, 2025

रांची के नाबालिग को उम्रकैद, जानिए क्यों?

रांची। दोस्त की पत्थर से कूचकर हत्या के आरोपी नाबालिग किशोर को रांची के जुवेनाइल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इसके साथ ही उसपर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह राशि जमा न करने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

वारदात 1 जनवरी 2021 को हुई थी। रांची शहर के करमटोली चौक के पास एक किशोर सोनू टोप्पो का शव मिला था। उसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई थी।

दर्ज एफआईआर में बताया गया था कि सोनू अपने दो दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने निकला था। सबने शराब पी और इसके बाद सोनू की हत्या कर दी गई थी। घर वालों ने उसके दोस्तों पर संदेह जाहिर करते हुए उन्हें नामजद किया था।

पुलिस की तफ्तीश के दौरान आरोपी पकड़े गए। इनमें एक आरोपी नाबालिग निकला, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। बाद में उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई।

कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 10 गवाह और बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह पेश किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग किशोर को दोषी करार दिया।

इसे भी पढ़ें

RJD को झटका, पूर्व सांसद रामा सिंह ने छोड़ी पार्टी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

America imposed tariffs: अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, 1 अगस्त से होंगे लागू [America imposed tariffs up to 40%, will be implemented...

America imposed tariffs: वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Nitish cabinet meeting: बिहारः नीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडे पारित [Bihar: 43 agendas passed in Nitish cabinet meeting]

Nitish cabinet meeting: पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img