रांची। झारखंड में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी रांची पहुंच रहे है। हालांकि कांग्रेस के मुताबिक का राहुल गांधी का ये दौरा राजनीतिक नहीं है। हालांकि वे संविधान के मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आएंगे।
राहुल गांधी शनिवार दोपहर 2:25 बजे रांची पहुंचेंगे और 4 बजे डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। करीब 500 लोगों की उपस्थिति के लिए सभागार में व्यवस्था की गई है, साथ ही बाहर LED स्क्रीन भी लगाई जाएगी।
सम्मेलन में संविधान में निहित अधिकारों पर चर्चा होगी, जिसमें यह सवाल उठाया जाएगा कि समाज के इन वर्गों को उनके हक कितने मिले और किसने रोका। राहुल गांधी के अलावा कई प्रतिभागियों को भी उनसे सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें
रांची पहुंचेंगे राहुल गांधी, संविधान सम्मान सम्मेलन में होंगे शामिल