Monday, July 7, 2025

सिमडेगा में बोले राहुल गांधी-आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है BJP [Rahul Gandhi said in Simdega – BJP wants to snatch the land of tribals]

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सिमडेगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन को छीनना चाहते हैं।

आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ- INDIA गठबंधन है तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस के लोग। जहां INDIA गठबंधन के लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, वहीं BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। इसमें बिरसा मुंडा जी, अंबेडकर जी, फुले जी और महात्मा गांधी जी की सोच है। ये संविधान देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों की रक्षा करता है। इसलिए INDIA गठबंधन चाहती है कि देश को संविधान के माध्यम से चलाया जाए।

वनवासी कहना आदिवासियों का अपमानः

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। आप आदिवासी हैं। वनवासी कहना आपका अपमान है। अंग्रेज भी आपको वनवासी कहते थे। बिरसा मुंडा आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़े।

आज हम भी आपके हक के लिए लड़ रहे हैं। BJP आपका जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है, इसलिए वह आपको वनवासी कहती है। आदिवासी का मतलब होता है- देश का पहला मालिक।

वहीं, वनवासी का मतलब है कि देश में आपका कोई अधिकार नहीं है। लेकिन आप आदिवासी हैं और देश पर सबसे पहला अधिकार आपका है।

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागतः

इससे पहले एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनका स्वागत किया। लोकसभा के नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी का लोहरदगा में कार्यक्रम तय है। यहां वे मौजूदा वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बता दें कि उनका शनिवार को भी झारखंड में चुनावी प्रचार कार्यक्रम निर्धारित है। जमशेदपुर में वे कोल्हान के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वे धनबाद में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी आज सिमडेगा और लोहरदगा में सभा करेंगे

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img