प्योंगयांग, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद बुधवार सुबह को नॉर्थ कोरिया के दौरे पर पहुंचे।
यहां एयरपोर्ट पर तानाशाह किम जोंग उन ने खुद उन्हें रिसीव किया। पुतिन के साथ रूस के 10 मंत्रियों और अधिकारियों का डेलीगेशन मौजूद है।
इनमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोऊसोव शामिल हैं।
पुतिन के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके बाद राजधानी प्योंगयांग के सिटी स्क्वायर पर पुतिन का आधिकारिक स्वागत हुआ।
चौराहे को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सड़कों पर पुतिन के काफिले को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके हाथ में रूस और नॉर्थ कोरिया का झंडा था।
दोनों देशों की राष्ट्रधुन बजाई मिलिट्री ने
इसके अलावा कुछ इमारतों पर पुतिन और किम जोंग के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए। सिटी स्क्वायर पर पुतिन के स्वागत में मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों की राष्ट्र धुन बजाई।
इस दौरान वहां इकट्ठा हुए बच्चों के हाथ में रंग-बिरंगे फूल भी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें
खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है रुस : व्लादिमीर पुतिन