नयी दिल्ली,एजेंसियां: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी की गयी पार्टी की छठी सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने उधमपुर पूर्व से आर. एस. पठानिया को टिकट दिया है।
![जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों छठी सूची [Jammu and Kashmir Assembly Elections: BJP releases sixth list of candidates] 1 WhatsApp Image 2024 09 08 at 3.24.29 PM](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-08-at-3.24.29-PM.jpeg)
भाजपा की इस सूची में 5 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने करनाह से इदरीस करनाही, हंदवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी से अब्दुल रशीद खान, बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन और गुरेज(अजजा) से फकीर मोहम्मद खान को मैदान में उतारा है।
जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची….
- करनाह- इदरीस करनाही
- हंदवाड़ा- गुलाम मोहम्मद मीर
- सोनावारी- अब्दुल रशीद खान
- बांदीपोरा- नसीर अहमद लोन
- गुरेज(अजजा)- फकीर मोहम्मद खान
- उधमपुर पूर्व- आरआर पठानिया
- कठुआ- डॉ. भारत भूषण
- बिश्नाह (अजा)- राजीव भगत
- बाहु- विक्रम रंधवा
- मढ़ (अजा)- सुरिंदर भगत
इसे भी पढ़ें