Close Menu
Idtv Indradhanush

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jefferies: HAL को लेकर जेफरीज का बड़ा अनुमान: 2025 में शेयर कीमत पहुंच सकती है 7500 रुपये के पार [Jefferies’ big prediction about HAL: Share price may cross Rs 7500 in 2025]

    June 7, 2025

    Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, IPL के बाद NCA कैंप में लगा रहे छक्के [Vaibhav Suryavanshi’s magic continues, hitting sixes in NCA camp after IPL]

    June 7, 2025

    Khan Sir: बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- मैं भी वीडियो देखता हूं [Governor Arif Mohammad Khan reached Khan Sir’s institute on Bakrid, said- I also watch the video]

    June 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jefferies: HAL को लेकर जेफरीज का बड़ा अनुमान: 2025 में शेयर कीमत पहुंच सकती है 7500 रुपये के पार [Jefferies’ big prediction about HAL: Share price may cross Rs 7500 in 2025]
    • Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, IPL के बाद NCA कैंप में लगा रहे छक्के [Vaibhav Suryavanshi’s magic continues, hitting sixes in NCA camp after IPL]
    • Khan Sir: बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- मैं भी वीडियो देखता हूं [Governor Arif Mohammad Khan reached Khan Sir’s institute on Bakrid, said- I also watch the video]
    • Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहकों को तोहफा, ब्याज दरों में कटौती, होम व ऑटो लोन हुआ सस्ता [Punjab National Bank’s gift to customers, interest rates cut, home and auto loans become cheaper]
    • IPL 2025: क्या RCB होगी IPL 2026 से बैन? बेंगलुरु भगदड़ मामले के बाद BCCI कर सकता है बड़ा फैसला [Will RCB be banned from IPL 2026? BCCI may take a big decision after the Bangalore stampede case]
    • central treasury: झारखंड में अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद [Now poor prisoners in Jharkhand will get help from central funds to get bail or release]
    • Allahabad High Court : महाकुंभ भगदड़ मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को फटकारा, मुआवजे में हो रही देरी पर जताई नाराजगी [Allahabad High Court reprimanded UP government in Maha Kumbh stampede case, expressed displeasure over delay in compensation]
    • Rahul Gandhi: राहुल गांधी के दौरे से जाते ही तोड़ दिया गया वीआईपी शौचालय, दशरथ मांझी का परिवार हुआ नाराज [VIP toilet was demolished as soon as Rahul Gandhi left from his tour, Dashrath Manjhi’s family got angry]
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Idtv IndradhanushIdtv Indradhanush
    Demo
    • Home
    • News
      • World
      • National
      • West Bengal
      • Bihar
      • Jharkhand
        • Bokaro
        • Chaibasa
        • Chatra
        • Deoghar
        • Dhanbad
        • Dumka
        • Garhwa
        • Hazaribagh
        • Gumla
        • Latehar
        • Giridih
        • Jamtara
        • Jamshedpur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
    • Crime
      • Crime
      • Jharkhand Crime
    • Politics
      • Politics
      • Jharkhand Politics
    • Sports
    • Education
      • Exam Preparation
      • Jobs
      • Education
    • Entertainment
    • Others
      • Business
      • Bureaucracy
      • Finance
      • Health
      • Horoscope
      • Opinion
      • Religion
      • Travel
      • Tech
      • Weather
    Idtv Indradhanush
    Home » देश में चर्चा, अयोध्या में क्यों हारी बीजेपी [Why BJP lost in Ayodhya]
    National

    देश में चर्चा, अयोध्या में क्यों हारी बीजेपी [Why BJP lost in Ayodhya]

    IDTV IndradhanushBy IDTV IndradhanushJune 6, 2024No Comments59 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Idtv Indradhanush Ayodhya BJP .v1
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राम मंदिर को लानेवाले खुद नहीं आ सके

    अयोध्या, एजेंसियां। जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे। इस लोकसभा चुनाव के दौरान ये गीत खूब चल रहा था।

    पर अयोध्या में बीजेपी की हार ने पूरे देश को चौंका दिया है। देशभर की निगाहें जिस अयोध्या पर थीं, वहीं भाजपा चुनाव हार गई।

    राम नगरी की हार को खुद बीजेपी और उसके समर्थक पचा नहीं पा रहे हैं। जिस राम मंदिर के सहारे बीजेपी का उदय हुआ और वहीं यह चित्त हो गई।

    1990 की रथयात्रा से लेकर 2024 के चुनाव तक भाजपा के मूल में रहने वाली सीट पर पार्टी ने जी-जान से ताकत लगाई।

    हजार-दो हजार करोड़ नहीं, 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू कराए। पर मात खा गई।

    राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा दुनियाभर में सुर्खियां बनीं

    राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा दुनियाभर में सुर्खियां बनीं। 500 साल पुराना इतिहास बदला गया। PM मोदी खुद यहां रोड-शो करने आए।

    योगी ने 5 जनसभाएं कीं। मगर सियासी जादू नहीं चला। जनता की नाराजगी अंदर ही अंदर मुखर हो रही थी।

    भाजपा के स्थानीय नेताओं से लेकर आलाकमान तक उस तासीर को भांप नहीं पाए। मोदी को यहां के भाजपा नेता गुड मैनेजमेंट दिखाते रहे। मगर अंदरखाने कुछ और ही चल रहा था।

    प्रत्याशी चयन के साथ ही शुरू हो गया था विरोध

    दरअसल, विरोध की यह चिंगारी कैंडिडेट के फाइनल होते ही शुरू हो गई थी। आखिर भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में क्यों हारी, लोगों में क्या गुस्सा था?

    भाजपा हाईकमान आखिर जनता की नब्ज क्यों नहीं भांप पाए? जैसे कई सवाल फिजा में तैर रहे हैं।

    अयोध्या के लोगों का कहना है कि लोग मोदी-योगी को पसंद करते हैं। राममंदिर से खुश हैं। मगर सांसद लल्लू सिंह से नाराज हैं।

    आप ऐसे समझिए कि जो 4.99 लाख वोट भाजपा को मिले हैं वे PM मोदी को मिले हैं, लल्लू सिंह को नहीं।

    लोगों का कहना है कि अयोध्या में 2 साल से लोग परेशान हैं। VIP तो आते हैं, मगर जो सड़कें बंद होती हैं, उनमें यहां के लोग फंसते हैं।

    लोग घरों में कैद हो जाते हैं। रिश्तेदार शहर के बॉर्डर पर फंस जाते हैं। अंदर नहीं आने दिया जाता। लोग परेशान हो गए थे, यही वजह है कि लोगों ने सपा को जिता दिया।

    भाजपा को गांव में नहीं मिले वोट

    भाजपा को गांव में कम वोट मिले हैं। शहर के लोगों ने बीजेपी को वोट दिए हैं। इसकी वजह अफसरों की तानाशाही और सांसद की उदासीनता रही है।

    अफसरों को लगता है कि वो मुख्यमंत्री के सीधे संपर्क में हैं। लोगों की समस्याएं तक नहीं सुनते। गांव के लोग ज्यादा परेशान हैं।

    स्थानीय लोग कहते हैं कि बाबाजी का बुलडोजर पूरे UP में जिता रहा होगा, मगर अयोध्या में ये भी हार का बड़ा कारण रहा है।

    इतने मकान-दुकानें तोड़ दीं। फिर पेपर लीक होने से लड़के खफा थे। जिन्होंने सोचा कि सरकारी नौकरी मिलेगी, उन्हें बहुत निराशा हुई।

    यहां कानून व्यवस्था नहीं, सिर्फ मास्टर लॉ चलाया जा रहा है। लोगों की ये भी नाराजगी है कि छोटी दुकानें टूटने से उनकी रोजी-रोटी चली गई।

    सांसद किसी के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। किसी को मदद नहीं मिली। VIP मूवमेंट की आड़ में अगर किसी का ठेला हटा दिया गया तो उसको दुकान भी नहीं लगाने दी जा रही है।

    उसकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं। राम मंदिर तो सबका है। सबकी आस्था है, फिर गरीब आदमी क्यों परेशान हो? यही वजह है कि चुनाव में नतीजे भाजपा के फेवर में नहीं आए।

    देखा जाये, तो चुनाव में जातिगत समीकरण ज्यादा हावी रहे। भाजपा को इस बार 40% वोट ही मिले।

    अयोध्या में हार का मुख्य कारण जनसमस्या रही है। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया।

    क्या कहते हैं राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ

    वहीं पालिटिकल एक्सपर्ट बताते हैं कि भाजपा की हार के कई कारण हैं। पहला, भाजपा कैंडिडेट का ओवर कॉन्फिडेंस।

    ये लोग समझते रहे कि राम मंदिर बन गया है। अब तो जीत ही जाएंगे। दूसरा कारण, जातिगत समीकरण।

    सपा प्रत्याशी दलित बिरादरी से थे। उन्हें अपनी जाति के 1.5 लाख में 90% वोट मिले हैं। इसके अलावा, पिछड़ा, यादव-मुस्लिम के वोट भी उन्हें मिले हैं।

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसा लग रहा था कि इस बार भाजपा को भारी बढ़त मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका, क्योंकि यहां पहले भी राम मंदिर का मुद्दा हावी नहीं रहा।

    यही कारण है कि इस बार भी चुनाव में इसका खास असर नहीं दिखा।

    इसे भी पढ़ें

    अयोध्या में कारोबार में प्रगति : अयोध्या वासी बोले- बेहतर जीवन जीने में मदद कर रहे भगवान राम

    ayodhya Bjp CM Yogi Adityanath Narendra Modi National News News PM MODI Ram Mandir UP Yogi Aditynath अयोध्या बाबाजी का बुलडोजर बीजेपी राम राम मंदिर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    IDTV Indradhanush

    Related Posts

    Jefferies: HAL को लेकर जेफरीज का बड़ा अनुमान: 2025 में शेयर कीमत पहुंच सकती है 7500 रुपये के पार [Jefferies’ big prediction about HAL: Share price may cross Rs 7500 in 2025]

    June 7, 2025

    Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, IPL के बाद NCA कैंप में लगा रहे छक्के [Vaibhav Suryavanshi’s magic continues, hitting sixes in NCA camp after IPL]

    June 7, 2025

    Khan Sir: बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- मैं भी वीडियो देखता हूं [Governor Arif Mohammad Khan reached Khan Sir’s institute on Bakrid, said- I also watch the video]

    June 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    झारखंड के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट [Alert of rain and lightning in 7 districts of Jharkhand]

    February 20, 20251,372

    बेंगलुरु में पानी संकट, गैर-जरूरी इस्तेमाल पर रोक [Water crisis in Bengaluru, ban on non-essential use]

    February 18, 20251,310

    Pyaj se Bukhar Kaise Hota Hai: प्याज से बुखार कैसे होता है

    April 9, 2024983

    How to open a Blood Bank: कैसे खोलें ब्लड बैंक, क्या है प्रक्रिया

    April 15, 2024811
    Don't Miss
    Latest News

    Jefferies: HAL को लेकर जेफरीज का बड़ा अनुमान: 2025 में शेयर कीमत पहुंच सकती है 7500 रुपये के पार [Jefferies’ big prediction about HAL: Share price may cross Rs 7500 in 2025]

    By IDTV IndradhanushJune 7, 20250

    Jefferies: नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर…

    Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, IPL के बाद NCA कैंप में लगा रहे छक्के [Vaibhav Suryavanshi’s magic continues, hitting sixes in NCA camp after IPL]

    June 7, 2025

    Khan Sir: बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- मैं भी वीडियो देखता हूं [Governor Arif Mohammad Khan reached Khan Sir’s institute on Bakrid, said- I also watch the video]

    June 7, 2025

    Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहकों को तोहफा, ब्याज दरों में कटौती, होम व ऑटो लोन हुआ सस्ता [Punjab National Bank’s gift to customers, interest rates cut, home and auto loans become cheaper]

    June 7, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: Imalenext123@gmail.com
    Contact: +91 6287093357

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Jefferies: HAL को लेकर जेफरीज का बड़ा अनुमान: 2025 में शेयर कीमत पहुंच सकती है 7500 रुपये के पार [Jefferies’ big prediction about HAL: Share price may cross Rs 7500 in 2025]

    June 7, 2025

    Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, IPL के बाद NCA कैंप में लगा रहे छक्के [Vaibhav Suryavanshi’s magic continues, hitting sixes in NCA camp after IPL]

    June 7, 2025

    Khan Sir: बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- मैं भी वीडियो देखता हूं [Governor Arif Mohammad Khan reached Khan Sir’s institute on Bakrid, said- I also watch the video]

    June 7, 2025
    Most Popular

    झारखंड के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट [Alert of rain and lightning in 7 districts of Jharkhand]

    February 20, 20251,372

    बेंगलुरु में पानी संकट, गैर-जरूरी इस्तेमाल पर रोक [Water crisis in Bengaluru, ban on non-essential use]

    February 18, 20251,310

    Pyaj se Bukhar Kaise Hota Hai: प्याज से बुखार कैसे होता है

    April 9, 2024983
    © 2025 IDTV Indradhanush. Designed by IMALE Next.
    • Home
    • Terms And Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.