कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण परेशानी
पलामू। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के करकटा बूथ संख्या 181, 182 पर 10.15 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
दरअसल यहां ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। गांव वालों का कहना है कि जब तक रोड नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं किया जाएगा।
मौके पर जिला अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। टीम ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
इधर, डालटनगंज विधानसभा के खुरा में बूथ 17 पर VVPAT बदला गया है। साथ ही हुसैनाबाद विधानसभा के बूथ 44 पर EVM खराब होने से मतदान की स्थिति प्रभावित रही है।
EVM बदलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। हुसैनाबाद विधानसभा के हैदरनगर में बूथ 110 पर भी EVM खराब हो गया है।
वहीं गढ़वा विधानसभा के बूथ संख्या 134, 135 डाल्टनगंज में बूथ संख्या 204 में झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधरी, और उनके पुत्र दिलीप सिंह नामधरी पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें