तीन विदेशी युवतियां ली गईं हिरासत में
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) में पुलिस ने छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में गलत काम करने के आरोप में तीन युवतियों को हिरासत में लिया। तीनों को महिला थाना में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस मामले में अन्य इलाकों में भी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई तीनों लड़कियां बांग्लादेश की हैं।
अब पुलिस उन्हें लानेवालों की तलाश में जुटी हैं। इन लड़कियों के वीजा और पासपोर्ट की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस को संदेह है कि इन लड़कियों को अवैध तरीके से भारत लाया गया है।
इसे भी पढ़ें