BJP के सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम
पटना। नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
उन्होंने भी मौके पर नीतीश के साथ ही शपथ ली। नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली है।
डिप्टी सीएम:
1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)
मंत्री
3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
5. श्रवण कुमार (जदयू)
6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
7. संतोष कुमार सुमन (हम)
8. सुमित सिंह (निर्दलीय)
इससे पहले पटना में भाजपा की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा उपनेता बनाया गया।
शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। समीकरण की बात करें तो नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यू) के 3, बीजेपी के 3, हम पार्टी के 1 और 1 निर्दलीय विधायक ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार बीजेपी और जेडीयू के तमाम नेता मौजूद रहें।
नीतीश ने कब-कब लिया शपथ
नीतीश कुमार ने पहली बार शपथ मार्च 2000 में ली थी।
दूसरी बार नवंबर 2005 में सीएम पद की शपथ ली थी।
तीसरी बार नवंबर 2010 में सीएम पद की शपथ ली।
फरवरी 2015 में चौथी बार सीएम की शपथ ली।
नवंबर 2015 में नीतीश कुमार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2017 में छठी बार शपथ ली।
2020 में सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली।
अगस्त 2022 नीतीश कुमार आठवीं बार शपथग्रहण किया।
28 जनवरी 2024 को नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इसे भी पढ़ें