Monday, July 7, 2025

पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल का प्रत्यर्पण, चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया;30 जून 2023 को गिरफ्तार हुआ था निखिल [Nikhil, accused of conspiracy to murder Pannu, extradited, brought to America from Czech Republic; Nikhil was arrested on June 30, 2023]

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, निखिल गुप्ता को 16 जून को अमेरिका के ब्रूकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर लाया गया, जिसके बाद आज उसे न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अमेरिकी एजेंसियों के इनपुट से निखिल को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इसके बाद चेक रिपब्लिक की कोर्ट ने निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित करने पर रोक लगाने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था।

अमेरिका ने भारत पर लगाया था आरोप

अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी। इसमें भारत का हाथ था। इस साजिश को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि हमला किस दिन होने वाला था।

जून 2023 में PM नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद ही अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सामने यह मुद्दा उठाया था। इस बात का खुलासा 22 नवंबर 2023 को पब्लिश हुई फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ था।

भारत के एक पूर्व CRPF अधिकारी पर है साजिश रचने का आरोप

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 29 नवंबर को न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी। इसमें भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। इसमें लिखा है- भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था।

इसे भी पढ़ें

अमेरिकी मीडिया का दावा, पन्नू की हत्या की साजिश में भारत की संलिप्तता के मिले सबूत

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img