Bihar Election Result 2025: सारण जिले की विधानसभा सीटों का हाल

1 Min Read

Bihar Election Result 2025:

पटना,एजेंसियां। सारण जिले के रुझानों में एकमा विधानसभा से जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह 3,175 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। राजद के श्रीकांत यादव को 1,653 वोट मिले हैं, जिससे जदयू 1,500 वोट की बढ़त बनाए हुए है।मांझी विधानसभा में जदयू के रणधीर सिंह 3,066 वोट के साथ आगे हैं, जबकि राजद के डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव को 1,812 वोट मिले हैं।

जदयू की बढ़त यहां 1,254 वोट है। बनियापुर विधानसभा में राजद की चांदनी देवी 11,697 वोट लेकर भाजपा के केदारनाथ सिंह (10,145 वोट) से 1,051 वोटों से आगे हैं।गड़खा विधानसभा में राजद के सुरेंद्र राम 3,495 वोट लेकर लोजपा (रा) के सीमांत मृणाल (2,707 वोट) से 786 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।सारण जिले के इन परिणामों में जदयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कुछ सीटों पर भाजपा और लोजपा के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।




Share This Article