BiharMokama Election Results 2025: बाहुबलियों की सीधी जंग, अनंत सिंह आगे

Mokama Election Results 2025: बाहुबलियों की सीधी जंग, अनंत सिंह आगे

Mokama Election Results 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट एक बार फिर राज्य की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है। पटना से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 178 लंबे समय से बाहुबल और भूमिहार राजनैतिक प्रभाव के लिए जाना जाता रहा है। इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प इसलिए है क्योंकि मैदान में दोनों ही दावेदार बाहुबली परिवारों से आते हैं।

अनंत सिंह आगे:

जदयू के उम्मीदवार अनंत सिंह शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं, जबकि उनके सामने हैं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी। दोनों उम्मीदवार एक ही भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे मुकाबला और तीखा हो गया है। मोकामा का राजनीतिक इतिहास लंबे समय से दबंग नेताओं के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। 1980 और 1985 में कांग्रेस के श्याम सुंदर सिंह धीरज दो बार विधायक बने थे। 1990 और 1995 में उनके समर्थक दिलीप सिंह ने जीत दर्ज की। वर्ष 2000 में सूरजभान सिंह की एंट्री के बाद सीट पर बाहुबल की नई कहानी शुरू हुई।

2005 में अनंत सिंह ने राजनीति में कदम रखा और जदयू के टिकट पर लगातार दो बार (फरवरी और अक्टूबर 2005) जीत हासिल की। 2010 में भी उनकी जीत जारी रही। 2015 में वे निर्दलीय जीते और 2020 में राजद के टिकट पर फिर विधायक बने। 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी विजयी रहीं। 2025 के इस चुनाव में मोकामा एक बार फिर दो बाहुबलियों—अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह—की सीधी टक्कर का मैदान बना हुआ है। पहले यह सीट महागठबंधन और एनडीए के पारंपरिक समीकरणों पर चलती थी, जिसमें सवर्ण, वैश्य, कुर्मी, कुशवाहा वोट एनडीए की तरफ जाते थे, जबकि यादव-मुस्लिम-ओबीसी और कुछ दलित वोट महागठबंधन का आधार रहे हैं।

लेकिन इस बार समीकरण काफी बदल गए हैं। यादव नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जो मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा था वह अब दो-ध्रुवीय बन गया है। इस बार निर्णायक भूमिका धानुक, कुर्मी और दलित मतदाताओं की मानी जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मोकामा में किसका दबदबा कायम रहता है—अनंत सिंह का या सूरजभान परिवार का।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 दिसम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac दिनांक - 17 दिसम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - पौषपक्ष - कृष्णतिथि - त्रयोदशी 18...

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles