Yantra India Miniratna Category-1
नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस PSU (पब्लिक सेक्टिर अंडरटेकिंग) यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा देने को मंजूरी दी है। यंत्र इंडिया लिमिटेड 1 अक्टूबर, 2021 में बनी थी जो डिफेंस डिपार्टमेंट के तहत शेड्यूल ‘A’ DPSU है।
यंत्र इंडिया लिमिटेड में कार्बन फाइबर कंपोजिट, मीडियम और बड़े-कैलिबर गोला-बारूद के लिए असेंबली, बख्तरबंद वाहन, तोपखाने बंदूकें, मुख्य युद्ध टैंक, ग्लास कंपोजिट और एल्यूमीनियम निर्माण किया जाता है।
पिछले साल 3 DPSU को मिनीरत्न में शामिल किया गया
मई 2025 में भी रक्षा मंत्रालय ने 3 अन्य DPSU म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड और इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड को मिनीरत्न कैटेगरी-I में शामिल किया गया था।
मिनीरत्न कंपनी में 2 कैटेगरी होती हैं-
मिनीरत्न कैटेगरी –I कोई भी PSU जिसने पिछले 3 सालों में लगातार लाभ कमाया हो। इनमें से कम से कम एक साल इसका प्रॉफिट 30 करोड़ रुपए हो। मिनिरत्न कंपनी सरकार की मंजूरी के बगैर 500 करोड़ रुपए या अपनी नेटवर्थ (जो भी कम हो) तक इन्वेस्ट कर सकती है।
मिनीरत्न कैटेगरी –II ऐसी कंपनी जो पिछले तीन साल से लगातार प्रॉफिट कमा रही हो। सरकार की मंजूरी के बगैर 300 करोड़ रुपए या नेटवर्थ का 50% (जो भी कम हो) तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।
