BSF Foundation Day: आज है BSF स्थापना दिवस, जानें देश की पहली रक्षा लाइन कितनी है शक्तिशाली?

Juli Gupta
2 Min Read

BSF Foundation Day:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 1965 में स्थापित यह बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है और भारत की सीमाओं की रक्षा, घुसपैठ रोकने और अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में BSF का योगदान ऐतिहासिक रहा है, जबकि हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इसकी बहादुरी फिर दिखाई दी, जिसके लिए जवानों को सम्मानित भी किया गया।

थल, जल और गगन

BSF को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बहुआयामी माना जाता है। यह देश का ऐसा एकमात्र बल है जो थल, जल और गगन, तीनों सीमाओं की निगरानी करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि BSF का हर लक्ष्य भारत की सुरक्षा से प्रेरित है।
आज BSF के पास 193 बटालियन और 2.76 लाख से अधिक जवान हैं, जो पाकिस्तान से लगी 2,279 किमी और बांग्लादेश से लगी 4,096 किमी लंबी सीमा की 24 घंटे सुरक्षा कर रहे हैं।

2013 जवानों ने दी शहादत

अब तक BSF के 2,013 जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए supreme sacrifice दे चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाला वर्ष BSF के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण को समर्पित होगा। साथ ही, बल के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएंगे, ताकि अगले पांच वर्षों में BSF दुनिया की सबसे आधुनिक और सक्षम सीमा सुरक्षा बल बन सके।

Share This Article