NationalSiddaramaiah DK meeting: कर्नाटक में सत्ता संघर्ष जारी, सिद्धारमैया–DK की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी का दूसरा दौर कल

Siddaramaiah DK meeting: कर्नाटक में सत्ता संघर्ष जारी, सिद्धारमैया–DK की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी का दूसरा दौर कल

Siddaramaiah DK meeting:

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान अभी थमी नहीं है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपने आवास पर दोबारा ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले 29 नवंबर को दोनों नेताओं ने सिद्धारमैया के कावेरी आवास पर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी, जिसमें एकता दिखाने की कोशिश की गई थी।
कांग्रेस अंदरूनी मतभेदों को दिल्ली ले जाने के बजाय बेंगलुरु में ही खत्म करने की रणनीति अपना रही है।

2028 चुनावों का हवाला देकर ‘सब ठीक’ का संदेश:

पहली मीटिंग के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और आगे भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बातचीत का फोकस 2028 विधानसभा चुनाव, लोकल बॉडी पोल और कांग्रेस को मजबूत करने पर रहा।
सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वे हाईकमान के हर फैसले का पालन करेंगे।

पावर-शेयरिंग फार्मूले पर बढ़ा विवाद:

सूत्रों के अनुसार 2023 चुनाव के बाद एक अनौपचारिक 2.5 साल का पावर-शेयरिंग फार्मूला तय हुआ था। इसके तहत सिद्धारमैया पहले ढाई साल CM बने रहेंगे और बाकी कार्यकाल में पद डीके शिवकुमार को सौंपा जाएगा। नवंबर 2025 में यह अवधि पूरी हो चुकी है, जिसके बाद शिवकुमार के समर्थक “वादा निभाने” की मांग कर रहे हैं।वहीं सिद्धारमैया अपने पूरे पाँच साल के कार्यकाल को पूरा करने के पक्ष में हैं।

दिल्ली लॉबी एक्टिव, बीजेपी का हमला तेज:

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवकुमार समर्थक विधायक हाल ही में दिल्ली जाकर मिड-टर्म लीडरशिप चेंज की मांग उठा चुके हैं, जबकि सिद्धारमैया गुट ने ऐसी किसी व्यवस्था से इनकार किया है।कांग्रेस हाईकमान तनाव कम करने के लिए कैबिनेट फेरबदल व संगठनात्मक बदलाव पर विचार कर रहा है।
उधर BJP इसे कांग्रेस की “आंतरिक कलह” बताते हुए सरकार को अस्थिर होने का आरोप लगा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill: लोकसभा ने पास किया पान मसाला सेस बिल , राष्ट्रीय सुरक्षा में इस्तेमाल...

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा ने शुक्रवार को पान मसाला पर लगाए जाने वाले नए उपकर से जुड़े महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर हड़कंप: लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाला ईमेल, सभी फ्लाइट्स सुरक्षित

Hyderabad airport bomb threat तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाले ईमेल आने से सुरक्षा एजेंसियां...

ईडी अवहेलना केस में आज 2 बजे अदालत में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

ED contempt case: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन अवहेलना मामले में आज दोपहर 2 बजे रांची के MP-MLA विशेष कोर्ट में...

2027 WC चर्चा में अश्विन की बड़ी गलती! कप्तान शुभमन गिल का नाम ही भूल गए

World Cup 2027 नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 2027...

2026 World Cup: FIFA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया पहला ‘पीस अवॉर्ड’, 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप...

2026 World Cup वाशिंगटन, एजेंसियां। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ।...

Dhurandhar Review: धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार जलवा, रहमान डकैत के किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

Dhurandhar Review: मुंबई, एजेंसियां। अदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से बॉक्स...

Akshardham Julian Hill: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जूलियन हिल, संतों से लिया आशीर्वाद

Akshardham Julian Hill नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जूलियन हिल ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम...

Sessions Court appeal: आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: अभियोजन ने सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की लगाई...

Sessions Court appeal लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles