Tiku Talsania got trouble:
नई दिल्ली, एजेंसियां। 71 वर्षीय दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया और टीवी एक्ट्रेस मानसी पारेख के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे सड़क पर चलती बाइक पर स्टंट करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी आने वाली गुजराती फिल्म ‘मिस्री’ के प्रमोशन के लिए शूट किया गया था।
वीडियो में मानसी पारेख को बाइक पर बैठकर टाइटैनिक का आइकॉनिक पोज देते हुए देखा गया, जबकि टीकू तलसानिया चलती बाइक पर खड़े होते नजर आए। यह वीडियो ट्रैफिक के बीच फिल्माया गया, जिससे लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।
कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
वायरल वीडियो के बाद अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामला बीएनएस धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 और 184 के तहत दर्ज हुआ है, जो लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में डालने से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें
अक्षय की मूवी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग हुई शुरू, जानिए कब होगी रिलीज ?








