SIR in Rajya Sabha: राज्यसभा में SIR पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन समयसीमा विपक्ष तय नहीं कर सकता: किरेन रिजिजू

1 Min Read

SIR in Rajya Sabha:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा में लगातार दूसरे दिन SIR (Special Identification Record) पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष तत्काल चर्चा की मांग पर अड़ा रहा, जबकि सरकार ने कहा कि वह चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन समयसीमा विपक्ष नहीं थोप सकता।

नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा:

मंगलवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि SIR का असर गंभीर है और “लोगों की जान जा रही है, इसलिए तुरंत चर्चा होनी चाहिए।” लेकिन संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया कि सरकार चर्चा को तैयार है, पर विपक्ष आदेश नहीं दे सकता। उन्होंने कहा “सभी मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। विपक्ष बिना सलाह-मशविरा के समय तय नहीं कर सकता। आप चुनाव नहीं जीत पा रहे, जनता भरोसा नहीं कर रही, और गुस्सा संसद में निकाल रहे हैं यह ठीक नहीं है।” सभापति सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष द्वारा दिए गए स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिए, जिस पर विपक्ष ने नाराजगी जताई कि सदस्यों के नाम तक नहीं पढ़े गए।

Share This Article
Exit mobile version