Explosives recovered in Rajsamand:
जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने आमेट से नाथद्वारा जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। शुरुआती अनुमान के अनुसार, गाड़ी में इतना विस्फोटक भरा था कि अगर इसमें ब्लास्ट हो जाता, तो करीब 10 किलोमीटर तक भारी तबाही मच सकती थी।
वाहन जब्त:
पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त किया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद विस्फोटक की गिनती, वजन और उसकी क्षमता जानने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया। टीम यह जांच कर रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया था, इसका असल उद्देश्य क्या था और इसे किसके निर्देश पर ले जाया जा रहा था
गाड़ी के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी:
गाड़ी के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कुछ संदिग्ध नामों का खुलासा किया है। अब पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है और सभी संभावित कनेक्शन खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।