Pakur ration scam: पाकुड़ में 872 लोगों ने गलत तरीके से लिया सरकारी राशन, अब पूरी राशि ब्याज सहित चुकानी होगी

1 Min Read

Pakur ration scam:

पाकुड़। पाकुड़ जिले में सरकारी राशन योजना का लाभ गलत तरीके से उठाने वाले 872 लोगों की पहचान की गई है। जांच में सामने आया कि कई अपात्र व्यक्तियों जिनमें जीएसटी व इनकम टैक्स देने वाले, चार पहिया वाहन मालिक, सीएसपी संचालक और अन्य सक्षम लोग शामिल हैं ने गलत जानकारी देकर लाल कार्ड बनवाया और सरकारी राशन लिया।

अपात्र लाभुकों को नोटिस जारी करने का निर्देश

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी अपात्र लाभुकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दे दिया है। डीसी मनीष कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक कर स्पष्ट किया कि सभी से राशन की कीमत ब्याज सहित वसूली जाएगी। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नोटिस भेजने और आगे विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी को भी रियायत नहीं मिलेगी।

Share This Article
Exit mobile version