Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से सलमान की वापसी पर मचा बवाल! फैन्स बोले – “भाई फिल्मों में ध्यान दो”

3 Min Read

Bigg Boss 19:

मुंबई, एजेंसियां। 31 जुलाई 2025 – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में हैं, और वजह है उनका रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’। सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और प्रोमो वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो राजनेता की वेशभूषा में नजर आए। सफेद कुर्ता और काली नेहरू जैकेट में हाथ जोड़कर भीड़ को संबोधित करते सलमान ने कैप्शन में लिखा – “मिलते हैं एक नए मैदान में।”

सोशल मीडिया

इस पोस्ट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कुछ ने इसे सलमान की राजनीति में एंट्री समझ लिया, तो कुछ ने अंदाजा लगाया कि यह उनकी अगली फिल्म का लुक होगा। लेकिन कुछ ही देर में सलमान ने खुद स्पष्ट कर दिया कि यह सब ‘बिग बॉस 19’ के नए सीज़न का प्रोमो था, जिसमें उन्होंने लिखा – “इस बार चलेगी घर वालों की सरकार।”

फैन्स का गुस्सा फूटा

सलमान के फैन्स खासे नाराज़ दिखे। एक यूजर ने लिखा:
“भाई मूवी पर फोकस करो, अच्छी स्क्रिप्ट चुनो। दोस्ती-यारी पर ध्यान मत दो। अपने पर ध्यान दो।”

वहीं एक और कमेंट था:

“भाई और बिग बॉस के प्रति उनकी दीवानगी उनके स्टारडम को नुकसान पहुंचा रही है।”
ज़ैद अंसारी नामक यूजर ने लिखा:“गलवान पर ध्यान देना भाई, प्लीज।”

बिग बॉस 19 – इस बार 4 होस्ट

शो से जुड़ी जानकारी के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 14 अगस्त 2025 को होगा। इसे जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस बार शो में बड़ा बदलाव हुआ है – सलमान के अलावा अनिल कपूर, करण जौहर और फराह खान भी शो को होस्ट करेंगे।

सलमान की फीस: 150 करोड़?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने इस सीजन को होस्ट करने के लिए 120 से 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फैंस की चिंता: फिल्मों से दूरी क्यों?

बॉलीवुड में सलमान की हालिया फिल्मों ने खास प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि वो फिल्मों में वापसी करेंगे। लेकिन बिग बॉस जैसे टीवी शो में व्यस्त रहना उनके करियर को लेकर दर्शकों को चिंतित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में होगा खतरनाक पॉलिटिकल ड्रामा, टीवी से पहले ओटीटी पर होगा प्रीमियर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं