Ramlala:
अयोध्या,एजेंसियां। एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। एरोल मस्क के साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा भी थीं। अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने इस दौरे की पुष्टि की और बताया कि उनके स्वागत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एरोल मस्क ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत एक अद्भुत देश है और अधिक से अधिक लोगों को यहां आना चाहिए।
Ramlala: अयोध्या को लेकर क्या कहा एरोल मस्क ने
उन्होंने बताया कि वे भारतीय संस्कृति से परिचित हैं क्योंकि वे उस देश से आते हैं जहां कई भारतीय रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग प्रेम और दया से भरे हैं। इसके अलावा, उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि कुछ व्यावसायिक योजनाओं पर विचार चल रहा है। अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर गंगा दशहरा के शुभ त्योहार पर सात मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।
इसे भी पढ़े
Deepika Kakkar: स्टेज-2 लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, साथ में गॉल ब्लैडर में पथरी भी