Ram Charan Upasana twins born: राम चरण–उपासना के घर जुड़वां बच्चों की किलकारी, अल्लू अर्जुन ने दिल छू लेने वाले अंदाज में दी बधाई

3 Min Read

Ram Charan Upasana twins born:

चेन्नई, एजेंसियां। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 31 जनवरी को इस स्टार कपल ने जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया। बच्चों के जन्म की जानकारी मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी, जिसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अल्लू अर्जुन ने लिखा भावुक नोट

अब राम चरण के कजिन और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस खुशी के मौके पर दिल से बधाई दी है। 2 फरवरी को अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “राम चरण और उपासना कोनिडेला को एक बार फिर माता-पिता बनने पर ढेरों बधाई। चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है।”

चिरंजीवी और ‘चिट्टिका’ का किया खास जिक्र

अल्लू अर्जुन ने अपने नोट में अपने फूफा चिरंजीवी और बुआ सुरेखा की खुशी का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “चिरंजीवी गारू और चिट्टिका (बुआ) के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है। पूरे परिवार की मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया। इन नन्हें मेहमानों ने आते ही चारों ओर खुशियां बिखेर दी हैं। यह एक खूबसूरत नई शुरुआत है दोगुना प्यार और दोगुनी खुशी।”

फिल्मी सितारों ने भी दी बधाई

राम चरण और उपासना को उनके ‘आरआरआर’ को-स्टार जूनियर एनटीआर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। जूनियर एनटीआर ने लिखा, “जुड़वां बच्चों के लिए ढेरों शुभकामनाएं, परिवार को सेहत और खुशियों की कामना।” वरुण तेज, साईं धरम तेज, लावण्या त्रिपाठी सहित कई सितारों ने भी शुभकामनाएं भेजीं।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

1 फरवरी को राम चरण और उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। तस्वीर में दोनों खुशी से पोज देते नजर आए, साथ में उनका पालतू कुत्ता भी दिखा। कपल ने फैंस और शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया।

Share This Article
Exit mobile version